परिषदीय स्कूलों में नदारद मिले छह शिक्षक
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान छह शिक्षक नदारद मिले। इन शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यही नहीं उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर बीएसए को लिखा है।
डीह ब्लॉक के स्कूलों का खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने सुबह जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय निगोंही का निरीक्षण किया। जहां सहायक अध्यापक सवीहा वानो अनुपस्थित मिलीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय निगोही में प्रधानाध्यापक रामप्रकाश शुक्ला व अनुदेशक विनय तिवारी नदारद मिले और सहायक अध्यापक शिखा त्रिवेदी व अर्चना भी अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय टेकारीदादू प्रथम में प्रधानाध्यापक सौरभ अवस्थी नदारद रहे व प्राथमिक विद्यालय दरियागंज में प्रधानाध्यापक अनूप कुमार नदारद रहे। विद्यालय से नदारद रहे सभी अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक दिन का वेतन काटने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है ।