फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 800 गांवों की बिजली गुल

Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र में सोमवार को खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को तेज बारिश और हवा चलने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब 800 गांव पूरी रात अंधेरे में रहे। सोमवार सुबह तक बिजली न आने पर लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में रात करीब दो बजे खराबी आ गई। इससे एक लाख आबादी रातभर अंधेरे में रही। खोजबीन के बाद मरम्मत कर सोमवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल कराई गई। उपकेंद्र को डलमऊ ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन आती है। रात बारिश के चलते उपकेंद्र से लगभग एक किमी दूर छोभ नाले के पास खंभे में लगा इंसुलेटर खराब हो गया।

इससे किरवाहार, भीलमपुर, जमुनापुर, अंबारा, किसुनदासपुर, ईश्वरदासपुर, कोटिया चित्रा, बाहरपुर, शहजादपुर, सैदलीपुर व दौलतपुर आदि गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जेई ओमकार सिंह ने बताया कि बिजली बहाल करा दी गई है। गदागंज, कठगर, हरचंदपुर, बरस, बछरावां, डीह, सूची उपकेंद्र से जुड़े गांवाें की बिजली रातभर गुल रही है। सुबह कहीं 12 बजे, तो कहीं पर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन



सतांव क्षेत्र के 50 गांवों के लोग रहे परेशान
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र में बारिश से अटौरा बुजुर्ग, पोरई, गुरुबख्शगंज, कृष्णपुर ताला व दरीबा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली रात भर नहीं आई। सोमवार को टीम ने फाॅल्ट खोजना शुरू किया। ज्यादातर गांवों की बिजली तो बहाल हो गई, लेकिन अभी 50 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची। उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि बिजली बहाल कराने के लिए टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें