फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नगर पालिका मार्केट का छज्जा ढहा

Tue, 02 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश के चलते नगर पालिका मार्केट का छज्जा रविवार रात ढह गया। गनीमत रही कि हादसा रात के वक्त हुआ, वरना किसी की जान भी जा सकती थी। पूरी मार्केट ही जर्जर अवस्था में है। व्यापारियों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर बजट भी आता है, लेकिन उसका प्रयोग इस कार्य में नहीं किया जाता।
विज्ञापन


छज्जा ढहने की वजह से मार्केट में दुकान का संचालन करने वाले व्यापारी दहशत में हैं। साथ ही उनमें पालिका के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने सोमवार सुबह मौके पर पहुंचकर जर्जर मार्केट की मरम्मत कराने का भरोसा दिया।

करीब 1970 में शहर के प्रमुख बाजार सुपर मार्केट में नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से मार्केट बनवाई गई थी। इसमें 120 दुकानें हैं, जो दुकानदारों को आवंटित की गई हैं। प्रतिदिन इस मार्केट में बनी दुकानों में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय की बात करें तो मार्केट पूरी तरह से जर्जर हैं। छतें दरक गई हैं। रात में तेज बारिश हुई। इससे मार्केट स्थित एक दुकान के बाहर का छज्जा भरभराकर ढह गया। सुबह दुकानदार मार्केट पहुंचे तो छज्जा गिरा देख दंग रह गए। मार्केट के अलावा आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए।

आसपास के दुकानदार सतेंद्र कुमार, राजू यादव, दिनेश बताते हैं कि मार्केट इतनी जर्जर है कि बारिश में छतों से पानी टपकता है। काफी समय से मार्केट की मरम्मत कराने की सुध पालिका के अफसरों को नहीं आई है। ऐसे में दुकानदार और खरीदारी जान जोखिम में डालकर मार्केट आते-जाते हैं। कई दफा इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।


कई बार मार्केट खाली कराने का किया गया प्रयास
नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का कहना है कि कई बार दुकानदारों से मार्केट खाली कराकर उसकी मरम्मत कराने का प्रयास किया गया। बावजूद दुकानदारों ने मार्केट को खाली नहीं किया। दशकों पहले मार्केट बनवाई गई थी, जिससे जर्जर हो गई है। इस संबंध में दुकानदारों से बात करके जर्जर मार्केट की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें