विज्ञप्ति जारी करने के 15 दिन में हर हाल में सभी को नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा गया है। जिले में करीब 800 प्रशिक्षु शिक्षक तैनात किए गए हैं।
इन शिक्षकों को अब तक पूर्णरूपेण शिक्षक का दर्जा नहीं दिया गया है। नियमानुसार छह महीने तक प्रशिक्षु शिक्षक का काम करने के बाद उन्हें शिक्षक बनाया जाना चाहिए था।
लेकिन लापरवाही के कारण अब तक यह काम पूरा नहीं हो सका। प्रशिक्षु शिक्षकों को बेसिक शिक्षक बनाने के लिए परीक्षा भी कराई जा चुकी है।
बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बीएसओ को आदेश जारी करके 25 अक्तूबर तक प्रशिक्षु शिक्षकों को शिक्षक बनाने के लिए विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिन में सभी को बेसिक शिक्षक का नियुक्तिपत्र देने का आदेश दिया गया है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का जो आदेश आया है, उसका समय से पालन कराया जाएगा।