मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
बछरावां थाना क्षेत्र के दैजुआ खेड़ा मजरे इचौली गांव में मंगलवार देर रात भगवानदीन की बेटी किरन नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गई थी।
आरोप है कि गांव के बाहर श्याम लाल गोड़िया, कृष्ण कुमार गोड़िया, रामबहादुर व मुन्नीलाल गोड़िया ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली किरन को लग गई।
किरन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांती ने श्याम लाल गोड़िया, कृष्ण कुमार गोड़िया, रामबहादुर व मुन्नीलाल गोड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।