फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, जिले को उपलब्ध कराया 717.90 क्विंटल धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रबी की फसल के बाद अब किसानों ने खरीफ की फसल की बोवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। धान की रोपाई के लिए बेड़न डालने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए शासन से जिले को 717.90 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। इसमें निजी क्षेत्र में 6632 और 543.90 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिले के 18 ब्लॉकों स्थित राजकीय बीज भंडारों में धान का बीज पहुंचा दिया गया है। ऐसे में किसान इन राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचकर बीच की खरीदारी कर सकते हैं। बीज खरीद पर सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की रोपाई की जाएगी। इसके अलावा उड़द, मक्का, तिल, ज्वार, बाजार आदि की बोआई भी की जाती है। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि 717.90 क्विंटल धान की बीज की उपलब्धता हो गई है। बीज का उठान सभी विकासखंड स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडार उपलब्ध करा दिया गया है। धान बीजों में स्वर्णा सब-1 प्रमाणित तथा धान शियाट्स-1 आधारित बीज आपूर्ति किया गया। उन्होंने बताया कि आधारित बीज में धान मोटा 3580 रुपये प्रति क्विंटल, धान महीन 3610 रुपये प्रति क्विंटल, प्रमाणित बीज धान मोटा 3480 रुपये प्रति क्विंटल, धान महीन 3510 रुपये प्रति क्विंटल तथा ढैंचा बीज 5500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध है। बीज खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे किसान के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें