फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉल प्लाजा ऐहार पर दबंगों ने जमकर काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। दबंगों ने टोल प्लाजा ऐहार पर शुक्रवार की रात जमकर बवाल काटा। तीन घंटे तक हंगामा करते रहे। गनमैन की बंदूक छीनने की कोशिश की और कैशरूम में घुसने की भी कोशिश की।


पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए दी गई तहरीर को ही बदलवा दिया और लीपापोती करती रही। टोल चलाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने जब काफी दबाव बनाया तब जाकर दो को हिरासत मेें लिया गया है।
विज्ञापन



मामला शुक्रवार की रात पौने ग्यारह बजे का है। टोल पर तैनात बिहार प्रांत निवासी अकाउंटेंट शुभोश्याम विश्वास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात 10.42 बजे पांच-छह लोग आए और टोल वसूली के लिए तैनात कर्मचारी से मारपीट करने लगे।


वहां तैनात अन्य कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो उनके साथ भी गाली गलौज की। टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए रखे गए गनमैन की बंदूक भी छीनने की कोशिश की। यही नहीं उन सब ने कैश रूम में घुसने की कोशिश की।


दबंगों का यह तांडव देर रात दो बजे तक चलता रहा। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस बवाल की पुष्टि के लिए टोल स्टाफ ने पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपी है। टोल अधिकारियों का दावा है फुटेज में पूरा बवाल साफ तौर पर देखा जा सकता है।


टोल अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को यह सूचना रास नहीं आई और उन्होंने इस तहरीर को नहीं लिया और अपने मनमुताबिक दूसरी तहरीर लिखवाई जिसमें मधुकरपुर निवासी एक ढाबा संचालक अजय सिंह व दीपेमऊ निवासी रीशू सिंह को नामजद कराया।
विज्ञापन




लिखवाया कि यह दोनों आए और महज शोर शराबा करने लगे जिससे आवामन में असुविधा हुई। दोनों को पुलिस ने हिरासत मेें भी ले रखा है। प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने तहरीर बदलवाने की बात को गलत बताया कहा जो तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें