फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मलपुर गांव में शनिवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही वजह पता चलने की बात कह रही है।


मलपुर गांव की रहने वाली शांति देवी (32) पत्नी पवन कुमार शुक्रवार देर शाम पुआल लेने के लिए खेत गई थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो पति पवन कुमार व अन्य लोग खोजबीन में लग गए।


देर रात तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। सुबह लोग खेतों की तरफ फिर खोजते हुए पहुंचे तो वहां पर खेत के बगल में स्थित कुएं में शांति का शव पड़ा मिला। घटना से आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सभी ने मर्डर किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन



परिवारीजनों के अनुसार कुएं के बगल में ही पुआल लगा था। पुआल निकालते समय ही वह फिसलकर कर कुएं में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवाया। एसओ रावेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुआल निकालते समय फिसलकर कुएं में गिरने से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें