फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र मीर मिरानपुर अल्हौरा मजरे करकसा गांव में सिरफिरे युवक ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां को मौत के घाट उतारने के बाद युवक घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर भाग गया।
विज्ञापन



देर रात जब पड़ोसियों के आवाज देने के बावजूद भी घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने कुंडी खोली। अंदर वह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर मृतका के पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मीर मिरानपुर अल्हौरा मजरे करकसा गांव में ओमप्रकाश अपनी मां के साथ रहता था। बताते हैं कि ओम प्रकाश मानसिक रूप से विक्षिप्त था।


शनिवार शाम मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद घर के दरवाजे में कुंडी बंद कर भाग गया। रात करीब आठ बजे पड़ोसियों के आवाज देने पर जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने कुंडी खोलकर देखा।
विज्ञापन



कमरे में ओमप्रकाश की मां गंगा देवी (55) खून से लथपथ मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। बगल में खून से सनी हुई कुल्हाड़ी मिली।


ग्रामीणों की सूचना पर डलमऊ कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पड़ोसी हीरालाल की तहरीर पर ओमप्रकाश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का पुत्र ओमप्रकाश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें