फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे की निर्माण सामग्री और ड्रेस-स्वेटरों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने गुरुवार को जिले के विकास के साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। डलमऊ में नमामि गंगे का रिवाइज इस्टीमेट बनाकर काम कराने के आदेश दिए तो सतांव के एक प्राथमिक स्कूल में स्वेटरों की गुणवत्ता खराब होने पर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


लालगंज में आशीर्वाद योजना के गैरहाजिर मिले चार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आधा दर्जन अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले सतांव ब्लॉक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दुलाराय का निरीक्षण किया। बच्चों की ड्रेस व स्वेटरों की गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई के आदेश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र में प्रमुख सचिव को बच्चे रोते मिले तो उन्होंने बच्चों को बिस्कुट, किसमिस आदि देकर चुप कराया। सीएचसी लालगंज में प्रमुख सचिव को जमकर मनमानी मिली। एक रोगी को चिकित्सक ने बुखार की दवा लिखी थी लेकिन फार्मासिस्ट ने उसे दूसरी दवा दे दी। इस पर फार्मासिस्ट को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


जेएसवाई का भुगतान प्रसूूताओं को कई महीने बाद भी न देने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। सीएचसी में आशीर्वाद योजना के चार चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। पूछने पर अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण अभियान में गांव गए हैं। प्रमुख सचिव ने लालगंज के एसडीएम को गांव भेजा तो पता चला कि डॉक्टर गांव में मौजूद नहीं मिले।

मामले में सीएमओ को संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। प्रमुख सचिव ने सतांव ब्लॉक के मलिकमऊ चौबारा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों को शासन की योजनाएं पात्र गरीबों तक पहुंचाने के आदेश दिए।

प्रमुख सचिव ने खीरों ब्लॉक के मेरूई में प्रस्तावित गोशाला के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल गोशाला काम शुरू कराने का आदेश दिया। सीडीओ राकेश कुमार ने प्रमुख सचिव को बताया कि शुक्रवार से मनरेगा से होने वाला काम शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण इकाई पैकफेड के सहायक अभियंता एके सिंह ने प्रमुख सचिव को बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसी सप्ताह काम शुरू करा दिया जाएगा।

डलमऊ। प्रमुख सचिव ने नमामि गंगे योजना के तहत कार्य को देखा। प्रगति धीमी मिलने पर निर्माण इकाई के अधिकारियों को फटकार लगाई। गंगा किनारे सीढ़िया न बनाए जाने पर रिवाइज इस्टीमेट बनाकर काम कराने के आदेश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री का निरीक्षण करके सीडीओ को टीम बनाकर गुणवत्ता की जांच कराने के आदेश दिए।

उन्होंने डलमऊ तहसील का निरीक्षण किया। 350 शिकायतें लंबित मिलने पर एसडीएम को फटकार लगाई। तहसील क्षेत्र में पेड़ों की नीलामी और मत्स्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी में मिले धन के खाते में जमा न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल चार लाख की धनराशि खाते में जमा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें