फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने कुएं में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक फार्म पर काम कर रहे दो युवकों ने पड़ोस की एक किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के चिल्लाने पर चचेरा भाई उसे बचाने दौड़ा तो दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि तब तक शोर सुनकर गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। इस बीच दोनों युवक भाग निकले।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


एक फार्म पर काम करने वाले दो युवकों ने गांव की एक किशोरी को घर पर अकेली पाकर छेड़छाड़ की। किशोरी के चिल्लाने पर चचेरा भाई पहुंचा तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



इसी बीच गांव के ग्रामीण बचाने दौड़े तो दोनों युवक भाग निकले। उधर, छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने पास के कुएं में छलांग लगा दी।


किशोरी के कुएं में कूदने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला।


एसओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि पिता की तहरीर पर अमेठी जिले के फुरसतगंज निवासी रामअवध और खन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें