फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण करा रही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पर बदमाशों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग का निर्माण करा रही एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन



बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाइल और रुपयों से भरी अटैची लूट ली। विरोध करने पर असलहों की बट से पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया।


हालत गंभीर होने पर युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, वारदात से गुस्साए श्रमिकों ने हाईवे जाम लगाकर प्रदर्शन किया।


इस दौरान पुलिस से तीखी तकरार भी हुई। किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा चला।


हालांकि अटैची में कितनी नकदी थी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक ठेकेदार समेत आठ बदमाशों के खिलाफ थाने दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


शनिवार सुबह एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव अपनी एसयूवी (यूपी 41 एएफ 0404) से चालक मनोज कुकुमार के साथ कस्बा इन्हौना की ओर आ रहे थे।


तभी लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिलौली गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट तीनबाइकों पर सवार आठ बदमाशों ने मैनेजर पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



आसपास के लोगों की मदद से मैनेजर को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


उधर, सूचना मिलते ही अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व उपजिलाधिकारी तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सीएचसी पहुंचे और पूछताछ की।


पुलिस को दी गई तहरीर में सोने की चेन, चार मोबाइल व अटैची लेकर बदमाशों द्वारा भाग निकलने की बात लिखी गई है। हालांकि अटैची में कितनी नकदी थी, इस बारे में कोई कुछ नहीं पता पा रहा है।


पुलिस भी चुप्पी साधे है। उधर, लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ दिनदहाड़े हुई लूट से गुस्साए श्रमिकों ने बिझौरा गांव के पास हाईवे जाम कर दिया।


शिवरतनगंज पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवरतनगंज एसओ ज्ञानचंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और आक्रोशित श्रमिकों को सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। एसओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।


पुलिस लूट से करती रही इनकार
मैनेजर के साथ मारपीट और लूट की घटना से शिवरतनगंज पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी करने की कौन कहे, पुलिस लूट की घटना से ही इनकार करती रही। पुलिस मामले को महज मारपीट बताती रही। इस पर गुस्साए श्रमिकों ने हाईवे जाम करके पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें