फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के बर्थडे पर शादी के लिए अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर शुक्रवार रात एक युवती बेहोशी हालत में पड़ी मिली तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के कुछ देर बाद उसे होश आया।
विज्ञापन



पुलिस की मानें तो प्रेमी के बर्थडे पर युवती उससे शादी करने की बात पर अड़ गई थी। प्रेमी उससे घर जाने की बात कह रहा था। ऑटो में लगी राड के सिर में टकराने के चलते युवती बेहोश हुई थी।


इंदिरा नगर की युवती अपने दोस्त के बर्थडे में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। तभी रात करीब 12 बजे डिग्री कॉलेज चौराहा पर वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन



इसी बीच सूचना पाकर इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसे होश आ गया।


चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को युवक का बर्थ-डे था। दोनों बाइक से घूमे-फिरे।


इसके बाद युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। लेकिन युवक ने किसी तरह समझा कर उसे घर भेज दिया था। इसके बाद युवती बेहोशी की हालत में मिली।


दरोगा की मानें तो पूछने पर युवती ने बताया कि ऑटो में बैठने के दौरान राड सिर पर लग गई, जिसके चलते वह बेहोश हो गई।


हालांकि यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बातचीत की जा रही है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें