फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धन का बंदरबांट, जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सलोन के सूची गांव में विकास कार्यों के लिए आए धन में बंदरबांट हो रही है। मामले की शिकायत पर ब्लॉक स्तर से तीन सदस्यीय टीम जांच को पहुंची, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन



वजह उसे पड़ताल के लिए दस्तावेज नहीं मिले। गांव से हटाया गया ग्राम विकास अधिकारी जांच टीम को अभिलेख नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।


सलोन तहसील क्षेत्र के सूची गांव में विकास कार्यों के लिए आए धन में जमकर धांधली की गई। प्रसाधन निर्माण के लिए आए धन को लाभार्थियों के खाते में न भेजकर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने निकाल लिया।


अब घटिया सामग्री से प्रसाधन का निर्माण करवाया जा रहा है। खड़ंजा निर्माण अधूरा है लेकिन पूरा धन निकाल लिया गया। जूनियर स्कूल सूची में कायाकल्प के नाम पर जमकर मनमानी की गई।
विज्ञापन



इसकी शिकायत भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदादीन व ब्लॉक संरक्षक रनबहादुर सिंह ने खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह से की थी, जिस पर तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जांच करने पहुंची।


टीम को यहां अभिलेख नहीं मिले तो उसे लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान कृष्णा देवी का कहना है कि विकास कार्यों में कोई मनमानी नहीं की गई है।


उधर, खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि दोबारा जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी से दस्तावेज लेकर जांच टीम को दिया जाएगा। जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें