फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन बंद करने को कहा तो

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गोकुला मजरे विराज स्थित श्री दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को मोबाइल फोन बंद करने की बात पर दो शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को न सिर्फ धमकाया, बल्कि कक्ष में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन



इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। अन्य शिक्षकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।


गोकुला मजरे विराज स्थित श्री दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार सुबह पठन-पाठन चल रहा था। तीसरे घंटे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवध राम कक्षाओं को चेकिंग करने निकले।
विज्ञापन



इस पर देखा कि कुछ अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने फोन इस्तेमाल कर रहे अध्यापक गिरीश कुमार वर्मा व रामकुमार मौर्य को फोन बंद करके बच्चों को पढ़ाने की बात कही।


इस पर दोनों अध्यापक आगबबूला होकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक राम अवध राम अपने कमरे में चले गए।


आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने ऑफिस में घुसकर प्रधानाध्यापक से गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। गालीगलौज व मारपीट होती देख बच्चे सहम गए।


कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने बीचबचाव कर दोनों लोगों को प्रधानाध्यापक कक्ष से बाहर निकालकर मामला शांत कराया। प्रधानाध्यापक राम अवध राम ने मामले की लिखित सूचना पर थाना मोहनगंज में दी है।


थानेदार धीरेंद्र सिंह का कहना है कि, जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर, अध्यापक गिरीश कुमार वर्मा व रामकुमार मौर्य ने बताया कि प्रधानाध्यापक से कोई मारपीट या गालीगलौज नहीं की है। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें