फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईडी का खेल, अधूूरे भवनों को पूर्ण दिखाकर भेज दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरईडी का खेल, अधूूरे भवनों को पूरा दिखा भेज दी रिपोर्ट
विज्ञापन



रायबरेली। जिले में निर्माणाधीन 199 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में मनमानी की जा रही है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने तो मनमानी की हद ही पार कर दी।


37 भवनों के पूर्ण होने की सूचना दे दी, जबकि शत-प्रतिशत काम पूरा नहीं हो सका है। इसी कारण मनरेगा की वेबसाइट पर पूर्व होने की सूचना फीड नहीं कराई गई है।
विज्ञापन



काम को पूरा कराने के लिए अभी ऑनलाइन मस्टररोल ही निकाले जा रहे हैं। मनमानी उजागर होने के बाद सीडीओ ने आरईडी के एक्सईएन को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले में 199 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण का काम चल रहा है। इसमें 40 काम आरईडी को दिए गए, लेकिन आरईडी ने तीन कार्यों को वापस कर दिया।


37 केंद्रों के भवनों के निर्माण का काम कराया जा रहा है। आरईडी ने सभी 37 भवनों के पूर्ण होने की सूचना सीडीओ को सौंप दी।


नियमानुसार भवनों के पूर्ण होने की सूचना फोटो समेत मनरेगा की वेबसाइट पर अपलोड होनी चाहिए, लेकिन आरईडी ने अब तक यह काम नहीं किया है।


मामले में सीडीओ राकेश कुमार ने गंभीर रुख अपनाते हुए आरईडी के अधिशासी अभियंता को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया है। तीन दिन में फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें