फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टों की होगी जांच, रजिस्ट्रार कानूनगो को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टों की होगी जांच, रजिस्ट्रार कानूनगो को फटकार
विज्ञापन



डलमऊ (रायबरेली)। डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को डलमऊ तहसील और सीएचसी का निरीक्षण किया। वरासत के मामले में सुस्ती मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो को फटकार लगाते हुए तहसीलदार को पट्टाधारकों की पात्रता की जांच के आदेश।


नायब तहसीलदार न्यायालय में एक साल से लंबित लापता व्यक्ति की वरासत में निर्णय न होने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
बुधवार को डीएम सबसे पहले तहसील डलमऊ पहुंचे।


उन्होंने एक-एक कर सभी पटलों पर पहुंचकर मनमानी कार्यशैली को देखा। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में वरासत के 86 मामले रजिस्टर में अंकित नहीं मिले।


रजिस्ट्रार काननूगो को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने कहा कि कई बार अभियान के बावजूद अब तक वरासत अंकित नहीं हुई है।


इसकी जांच कर स्पष्टीकरण के लिए तहसीलदार डलमऊ को निर्देशित किया। भूमि आवंटन में इंडेक्स रजिस्टर न बनाने के कारण नाराजगी जताई और तहसील क्षेत्र के कंधरपुर ग्राम सभा में वर्ष 2018 में किए गए आवासीय आवंटन में पट्टाधारकों के पात्रता की जांच करने के आदेश तहसीलदार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ का भी निरीक्षण किया। जननी सुरक्षा योजना, दवा का स्टॉक रजिस्टर एवं डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, साफ. सफाई का निरीक्षण किया।


सीएचसी में दी जाने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ के संबंध में मरीजों और उनके तीमारदारों से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें