फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच गुमटियों पर गरजा बुल्डोजर, अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर खाली कराई आरडीए की जमीन
विज्ञापन



रायबरेली। भारी विरोध के बीच शहर के नदवी कॉलोनी में आरडीए की जमीन पर वर्षों से काबिज 25 गुमटियों को हटा दिया गया।


इसके अलावा रायबरेली विकास प्राधिकरण के दफ्तर के बगल में हुए अवैध निर्माण को ढहवाकर आरडीए ने करीब 25 लाख रुपये की जमीन खाली कराई। यह जमीन आरडीए की है।


शहर में आरडीए दफ्तर के बगल में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया था। मंगलवार को आरडीए ने बुलडोजर मंगवाकर अवैध निर्माण को गिरवा दिया। जमीन की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है। यहां कब्जा हटाने के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन



आरडीए के सहायक अभियंता विश्वनाथ ने नदवी कॉलोनी में भी अवैध गुमटियों को हटवाया। अभियान शुरू होते ही गुमटी वालों ने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर सभी शांत हो गए। इसके बाद अवैध रूप से रखीं 25 गुमटियों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें