फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना परेशानी, बछरावां थाना क्षेत्र में अल-अलग हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का कहर : दो स्कूल मैजिकों की ट्रकों से भिड़त, नौ बच्चों समेत 11 घायल
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को घना कोहरे के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो स्कूलों की मैजिक तेज रफ्तार ट्रकों से भिड़ गई। इससे नौ छात्र-छात्राओं समेत 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर डीएम संजय कुमार खत्री व क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना।
पहली घटना सुबह करीब 7.00 बजे लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कस्बे के निकट ओवरब्रिज पर हुई। नीमटीकर से बच्चों को लेकर आ रही एसएनके पब्लिक स्कूल बछरावां की मैजिक सामने से आ रहे ट्राला से टकरा गई। दुर्घटना में मैजिक पर सवार अनंत पटेल (6) पुत्र राजकुमार, आयुषी पटेल (8) पुत्री राकेश कुमार, जानवी पटेल (8) पुत्री विजयकुमार, किंजल (5) पुत्री सुशील कुमार सभी निवासी नीमटीकर बछरावां व मैजिक चालक शिवकुमार त्रिवेदी (65) पुत्र ओंकार त्रिवेदी निवासी कसरावां थाना बछरावां घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना सुबह करीब 7.30 बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के निकट घटी। यहां तिलेंडा से बच्चों को लेकर आ रही बछरावां कस्बे के आरडीआर के पब्लिक स्कूल की मैजिक घनघोर कोहरे में बछरावां से शिवगढ़ जा रहे मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। मैजिक पर बैठे स्कूली बच्चे रोहित कुमार (15) पुत्र शंकर निवासी भोलाखेड़ा, अनुष्का (17) पुत्री मनोज कुमार, आराध्या पटेल (9) पुत्री आदेश कुमार, अस्मित पटेल (12) पुत्र आदेश कुमार निवासी तिलेंडा और मैजिक चालक अभिषेक (20) पुत्र अमर कुमार निवासी पड़ीराखुर्द थाना शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हुए। आनन-फानन पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मजमा लग गया। बच्चों की चीख- पुकार सुन सब की आंखों में आंसू आ गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनंत पटेल, आयुषी पटेल, जानवी पटेल, किंजल, अनुष्का, आराध्या को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरडीआर के पब्लिक स्कूल की मैजिक के ड्राइवर अभिषेक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर डीएम संजय कुमार खत्री, विधायक रामनरेश रावत, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरेकृष्ण पांडेय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचे और घायल बच्चों की मदद के लिए तत्पर दिखे।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण, एनएचएआई की लापरवाही के चलते हुआ हादसा
बछरावां कस्बे के निकट लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज पर सुबह हुए स्कूली मैजिक व ट्रक की टक्कर के लिए ग्रामीण शैलेंद्र, राकेश, मनोज, मानस तिवारी आदि ने एनएचएआई को दोषी ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर बने एक पुल को मरम्मत के लिए बंद किया गया है और एक ही पुल से दोनों ओर के ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। कोहरे के बावजूद ओवरब्रिज पर एनएचएआई द्वारा ट्रैफिक को सही ढंग से चलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है ना ही पुल पर डिवाइडर लगाए गए हैं। जिसके चलते दुर्घटना घटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें