फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-लालगंज मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, बीओबी के संयुक्त शाखा प्रबंधक की मौत, क्लर्क घायल
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को कोहरे के कारण खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। इससे बाइक सवार बीओबी के संयुक्त शाखा प्रबंधक की मौत हो र्गई, जबकि क्लर्क घायल हो गया। यह दोनों लोग सुबह बैंक जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। हालत गंभीर होने पर क्लर्क को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक संयुक्त शाखा प्रबंधक लखनऊ जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवारीजन यहां जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
लखनऊ जिले के जानकीपुरम सेक्टर एच लाइट 4-15 निवासी पुष्पेश वर्मा (28) पुत्र सुभाषचंद्र वर्मा लालगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा लोदीपुर उतरावां में संयुक्त शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वहीं देवरिया जिले के जायसवाल सदन डीएम आवास के पीछे राघव नगर निवासी दीपक कुमार जायसवाल (28) भी इसी बैैंक में क्लर्क हैं। पुष्पेंद्र वर्मा यहां शहर के प्रभु टाउन में रहते थे। क्लर्क भी यहीं शहर में रहते हैं। दोनों सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहे थे। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर किलौली गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस वजह से बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर आसपास के लोग और एसओ गुरुबक्शगंज विनोद सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां संयुक्त शाखा प्रबंधक पुष्पेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं क्लर्क दीपक कुमार जायसवाल की हाल गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बीओबी के संयुक्त शाखा प्रबंधक की मौत व क्लर्क के घायल होने की सूचना पर बैंक के अफसरों व कर्मचारियों का जमावड़ा रहा। एलडीएम बृजमोहन, उप क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिका प्रसाद गुप्ता, सौरभ कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के प्रबंधक एसके झा, अनिल सिंह, राजेश सिंह, एपी गुप्ता, दिनेश यादव, नवनीत, ईश्वर झा, गुंजन शर्मा मौजूद रहे। एसओ का कहना है कि खड़े ट्रक से बाइक टकराने की वजह से हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नहीं बंध पाया सेहरा, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
संयुक्त शाखा प्रबंधक पुष्पेश वर्मा के सिर पर सेहरा बंधने से पहले ही वह इस दुनिया से रूठ गए। उनकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर बैंक मैनेजर राहुल सिंह भी पहुंचे, जो गमगीन थे। मैनेजर ने बताया कि पुष्पेश की शादी तय हो गई थी। अगले साल शादी होनी थी। सुबह बैंक आ रहे थे, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें