फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के मामलों में न्याय अवश्य दिलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न में दिलाया जाएगा न्याय
विज्ञापन

रायबरेली। राज्य महिला आयोग की सदस्य संयुक्ता भाटिया ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिलाओं के उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की समस्याओं के प्रति अतिसंवेदनशील है। महिला उत्पीड़न के मामलों में न्याय अवश्य दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि थानों में महिलाओं की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना जाए तथा उनकी समस्याओं का उचित निस्तारण किया जाए। सुनवाई के दौरान चार महिला उत्पीड़न के मामले आए, जिनको आयोग की सदस्या ने सुनवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव, कार्यवाहक महिला थानेदार संतोष कुमारी, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें