फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में हत्या करके रैल ट्रैक पर फेंका गया था युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग में चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। प्रेम-प्रसंग में मुमताज की हत्या करके उसका शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया था। जीआरपी ने शनिवार को हत्याकांड में शामिल चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुमताज की गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था। पहले जीआरपी और भदोखर पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एसपी की फटकार के बाद पड़ताल की गई तो इसका खुलासा हो गया।

भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज नई बस्ती निवासी मुमताज (26) की दस सितंबर 2017 को दरियापुर रेलवे स्टेशन पर रायबरेली-इलाहाबाद रेल ट्रैक पर शव पाया गया था। मृतक के भाई वारिस ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। एसपी की फटकार के बाद जीआरपी ने प्रकरण की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुमताज के गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई तो जीआरपी ने घटना की तह तक जाने का प्रयास शुरू किया।
जीआरपी एसओ धीरेंद्र यादव, दरोगा मनोज सोनकर, कंचन सिंह, मनोज की टीम ने शनिवार को हत्याकांड में शामिल आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में वारदात का खुलासा किया।

जीआरपी एसओ ने बताया कि राम दिनेश यादव उर्फ कल्लू, उसके भाई राम प्रकाश यादव, राकेश यादव उर्फ पुत्ती, वीरेंद्र कुमार यादव निवासी मुतवल्ली और जय प्रकाश यादव निवासी मुंशीगंज थाना भदोखर को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी राम दिनेश की बेटी और मृतक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिवारीजनोें को हो गई थी। मना करने पर भी युवक लड़की से मिलने जाता था। इसी में उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि जीआरपी ने घटना की तह तक जाने के लिए पड़ताल शुरू की। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने अपनों की पोल खोल दी। इसके बाद जीआरपी ने एक के बाद एक सभी आरोपियों को धरदबोचा।
विज्ञापन


जीआरपी एसओ की मानें तो घटना वाले दिन मुमताज लड़की से मिलने गया था। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हो गई थी। इस पर उन्होंने पहले गला दबाकर युवक को मार दिया और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें