रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हो गई। शनिवार की रात एक बार फिर मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया। यह घटना वैगन की शंटिंग के दौरान हुई। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। तत्काल अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इस बाबत अफसर कुछ भी कहने से कतराते रहे।
रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर छह पर यूटीवी मशीन के साथ मालगाड़ी के तीन वैगन खड़े थे। रविवार की रात इनको लाइन नंबर सात पर ले जाया जा रहा था। इंजन लगाकर मशीन और तीनों वैगन डबल फाटक रेलवे लाइन की तरफ ले जाया जा रहे थे, तभी अचानक एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए।तेज आवाज होने पर किसी हादसे की आशंका पर लोको पैलेट ने इंजन रोक दिया।
लोको पैलेट ने इंजन रोकने के बाद नीचे उतरकर देखा तो दो पहिए नीचे उतरे पाए गए। सूचना पर यातायात निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसएस राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वैगन को पटरी पर लाने का काम शुरू हुआ। इस संबंध में एसएस समेत अन्य अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने वैगन पटरी से उतरने के बावत यह कहते हुए टालते रहे कि अभी पूरी जानकारी नहीं हैं।
एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा है। यह कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि बीती 12 सितंबर को भी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया था। इस मामले में अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।