फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मनमानी पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर उतरी छात्राएं, रोड किया जाम
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। राजकीय नवीन हाईस्कूल मऊगर्वी विद्यालय की छात्राओं का गुस्सा सोमवार को सड़क तक पहुंच गया। प्रधानाचार्य व शिक्षकों के मनमाने तरीके से किए जा रहे शिक्षण कार्य से भड़कीं करीब 350 छात्राओं ने न सिर्फ रोड जाम कर दिया, बल्कि शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सूचना पर अफसर पहुंचे तो उनकी भी छात्राओं के साथ तीखी तकरार हुई। जाम से आवागमन ठप हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बात की और समस्या दूर कराए जाने का भरोसा दिया। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
महराजगंज तहसील क्षेत्र के राजकीय नवीन हाईस्कूल मऊगर्वी में करीब 350 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षण कार्य में मनमानी कर रहे हैं। समय से स्कूल नहीं पहुंचते हैं। आए दिन गायब रहते हैं। छात्राओं ने महराजगंज-इन्हौंना मार्ग पर विद्यालय के पास ही रोड जाम कर दिया। रोड जाम से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। इस दौरान सभी ने शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम आरपी तिवारी और सीओ गोपीनाथ सोनी व कोतवाल आरके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं में इस कदर गुस्सा था कि वे शांत नहीं हो रहीं थीं।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि विद्यालय में शिक्षण कार्य बेपटरी हो गया है। प्रधानाचार्य सुमन दीक्षित रोज विद्यालय से नदारत रहती हैं। कभी-कभी विद्यालय बहुत देरी से आती हैं। शिक्षक भी समय से स्कूल नहीं आते हैं। इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करना तो दूर की बात है। पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है और घासफूस में विद्यालय तब्दील हो गया है। एसडीएम ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया। इसके बाद रोड पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


छात्राओं के आरोप निराधार
प्रधानाचार्य सुमन दीक्षित का कहना है कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल जाती हैं। शिक्षण कार्य को बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। छात्राओें की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिक्षक भी समय से स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें