फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम बच्चों का नारा, शिक्षा का अधिकार हमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हम बच्चों का नारा, शिक्षा का अधिकार हमारा
विज्ञापन

सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूरेमऊ व एमपीआरसी केंद्र में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने स्कूल न जाने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है... आदि के नारे लगाए।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुन्नू वितारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा विभाग में कराएं और सरकारों को चाहिए कि अध्यापकों से केवल शिक्षण कार्य ही कराएं, अन्य कार्य करवाने पर शिक्षण व्यवस्था बाधित होती है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह भी अपने बच्चाें को ध्यान दें कि विद्यालय में क्या पढ़ाया गया है, जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान भीम सिंह ने कहा कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों में जागरूकता बढ़ती है। हम सब का यह कर्तव्य है कि कोई बच्चा नामांकन में न छूटे। मानव जीवन में शिक्षा ही अमूल्य रत्न है। प्रधानाध्यापक दिनेश बहादुर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रैली धूरेमऊ, खानपुर, सतवाखेड़ा, लदाखेड़ा, प्रेमचक, गुरूदत्त खेड़ा, पहुरी, दत्ताखेड़ा, कुशलखेड़ा गांव होते हुए एमपीआरसी केंद्र पर पहुंची। इस मौके पर अंशुमान मिश्रा, राकेश कुमार द्विवेदी, राकेश सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें