महेंद्र को बछरावां तो जय प्रकाश को शिवगढ़ की कमान
-कई चौकी इंचार्ज व दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। एसपी गौैरव सिंह ने कई चौकी इंचार्ज व दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी का कहना है कि अटौरा चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला को चौकी प्रभारी करहिया सलोन बनाया गया है। यूपी 100 में तैनात आलोक कुमार को प्रभारी चौकी इंचार्ज अटौरा बनाया गया है। चौकी प्रभारी सूची राजेश यादव को चौकी प्रभारी थुलवासां का चार्ज दिया गया है। शिवगढ़ में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह को थाना बछरावां, बछरावां थाने में तैनात जय प्रकाश यादव को शिवगढ़ भेजा गया है।
सदर कोतवाली में तैनात रामकिशोर को चौकी प्रभारी सूची बनाया गया है। शैलेंद्र प्रताप सिंह करहिया चौकी को महराजगंज कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात राजेश कुमार को चौकी प्रभारी भोजपुर बनाया गया है। थुलवासा चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार यादव को जगतपुर थाने भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात राहुल मौर्य भदोखर थाने, पुलिस लाइंस में तैनात प्रवीण कुमार शुक्ला सदर कोतवाली, पुलिस लाइंस से लक्ष्मीनारायण द्विवेदी को लालगंज कोतवाली भेजा गया है।