फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की आईएएस पत्नी समेत 71 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीएम वैभव श्रीवास्तव की पत्नी व आईएएस नेहा प्रकाश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा जिले में 70 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मात्र तीन दिन में ही तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पर पहुंच गई है। करीब पांच महीने बाद इतने अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

होली को लेकर जिले में पिछले सप्ताह से बाजार में रौनक रही। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया गया। इसी कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। 28 व 29 मार्च को 56 मरीज संक्रमित मिले, जबकि मंगलवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित मात्र छह महीने ही स्वस्थ हुए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि इंदिरा नगर मोहल्ले में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि साज कंप्यूटर में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राना नगर, सम्राट नगर, शांती नगर, जिला महिला अस्पताल, प्रगतिपुरम, कल्लू का पुरवा, निराला नगर, प्रताप नगर, शक्ति नगर, जगदीशपुर, राजकीय कॉलोनी, महराजगंज, पूरे कुमेदार जगतपुर, शहजादा कोठी, भदोखर आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। मरीजों को रेल कोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 88 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सिर्फ 29 फीसदी टीकाकरण
जिले में कोरोना का टीकाकरण जिम्मेदार अधिकारियों की भेंट चढ़ गया है। मंगलवार को भी लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 29.50 प्रतिशत लोगों को ही टीके लगाए गए। टीकाकरण का पर्यवेक्षण भी ढंग से नहीं किया जा रहा है। मामले में डीएम ने एसीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि तक दे दी, लेकिन उन पर असर नहीं पड़ा। मंगलवार को 7080 लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 2091 लोगों में ही टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें