फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास प्राथमिकता वाले मिशन शक्ति अभियान में बेहतर काम करने पर नोडल अधिकारी समेत 66 महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में परेड रिहर्सल के बाद एसपी श्लोक कुुमार ने अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष उमा अग्रवाल, गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी, मिल एरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनीता कुशवाहा, बछरावां थाने में तैनात उपनिरीक्षक नीलम यादव, कंट्रोल रूम में तैनात उपनिरीक्षक रेखा दुबे और 60 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराध रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले में बेहतर काम किया गया है। थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क पर जो शिकायतें आ रही हैं, प्राथमिकता के तौर पर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। प्रयास यही है कि महिलाओं को न्याय मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी सभी महिला पुलिस कर्मी आगे भी बेहतर ढंग से काम करें और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी ने कहा कि हम सबके अच्छे काम से आज यह अभियान जिले में सफल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें