फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से हमारा दिली रिश्ता, आप सब राहुल को वोट दें-प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस-फुरसतगंज (रायबरेली)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



गाड़ी से उतरकर प्रियंका ने न सिर्फ लोगों से मुलाकात की, बल्कि उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि आप सब से हमारा दिली रिश्ता है। राहुल गांधी को वोट देकर मजबूत बनाएं।
विज्ञापन



सुबह फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रियंका गौरीगंज के लिए रवाना हुईं। जायस कस्बे के वाहबगंज में जोरदार स्वागत हुआ।


शाम को गौरीगंज से फुरसतगंज एयरपोर्ट जाते वक्त प्रियंका का ओदारी चौहारा पर हाजी इम्तियाज खां ने अपने समर्थकों से साथ स्वागत किया।


प्रियंका करीब दस मिनट तक रुकी और कहा कि आप सब से हमारे परिवार का गहरा नाता रहा है। राहुल को वोट देकर मजबूत करो। निगोहां चौराहा पर हिमांशु ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह फुरसतगंज एयरपोर्ट से कानपुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें