फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की खातिर सड़क पर उतरे ग्रामीण, मतदान बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में करीब 15 गांवों को जाने वाला संपर्क मार्ग 40 साल बाद भी नहीं बन सका। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का एलान किया। कहा कि हर बार चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं, लेकिन बाद में वादा करके भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए लालगंज-ऊंचाहार राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। इसके बाद रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर तहसील पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



डलमऊ तहसील क्षेत्र के बेलहनी-ऐहार संपर्क मार्ग से करीब 15 गांवों के करीब 40 हजार लोग जाते-आते हैं। यह मार्ग 40 साल से बदहाल है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं। हर बार सड़क बनवाने का भरोसा देते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गांव की तरफ कोई लौटकर नहीं आता। बड़े-बड़े बोल्डर से लोग आने-जाने को मजबूर हैं। बेलहनी, पूरे काली, पूरे रजऊ, मुस्तफाबाद गांव के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर नारेबाजी की।


सोनू यादव, अखिलेश यादव, संतोष यादव, नीरज तिवारी, रामेश्वर, विनोद सिंह, रमेश, विवेक यादव, अनुराग यादव, सुभम यादव, बबलू यादव ने बताया कि पांच किलोमीटर मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हैं। आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार यदि रोड नहीं बनी तो लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा। चाहे अधिकारी आए या जनप्रतिनिधि। एसडीएम सविता यादव ने संबंधित विभाग से वार्ता करके रोड बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें