फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक व चौकीदार पर प्राणघातक हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक नकाबपोश हमलावर ने स्टेशन मास्टर व चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन



रॉड से पीट-पीटकर स्टेशन मास्टर व चौकीदार को घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने पहुंचकर पड़ताल की। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बछरावां रायबरेली रेलखंड पर स्थित कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर रवि मोहन कटियार पर एक नकाबपोश बदमाश ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन



स्टेशन मास्टर की चीख सुनकर मौजूद चौकीदार छंगा लाल भी मौके पर पहुंचा। बदमाश ने छंगा लाल को भी लोहे की रॉड से पीट दिया।


इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जीआरपी रायबरेली मे स्टेशन मास्टर रवि मोहन कटियार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन



हमला बोलने वाला आरोपी कपड़े से चेहरे ढके था। साथ ही कच्छा बनियान पहने था। घटना को अंजाम देेने के बाद हमलावर फरार हो गया।


घायल स्टेशन मास्टर व चौकीदार घटना के बारे में कोई बात नहीं बता पा रहे हैं। कोई रंजिश में हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।


कार्यवाहक जीआरपी थानेदार मो. मुस्तकीम ने बताया है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें