फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास की रफ्तार और होगी तेज, करोड़ों रुपये की योजनाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
38.26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन


रायबरेली। जिले के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए बुधवार को 38.26 करोड़ रुपये के कार्यों और योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ।

यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री व जिले के प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इंदिरा गांधी सभागार में जिले को यह तोहफा दिया।

मंत्री ने 1748.79 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही 2077.40 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सांसद एवं अधिकारीगण एक या दो स्कूल को गोद लेकर उनकी सूरत एवं सीरत बदलने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, एसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम (वित्त/राजस्व) राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम संजय कुमार खत्री ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें