फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन के नाम पर किया गया खेल उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की जमीन के नाम पर किया गया खेल उजागर
विज्ञापन

रायबरेली। सदर तहसील में लेखपालों की ओर से जमीन के नाम पर किस तरह खेल किया जा रहा है। इसका खुलासा तहसीलदार सदर की जांच में हुआ है। लेखपाल ने जमीन मालिक के बजाय खेल करके खतौनी में दूसरे के नाम जमीन चढ़ा दी। इस खेल का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने लेखपाल से दस्तावेज तलब किए हैं। इसके बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड निवासी आशीष सिन्हा ने डीएम के यहां शिकायत की थी कि उसकी दादी विद्यावती के नाम से अहमदपुर नजूल में करोड़ों की जमीन है। तत्कालीन लेखपाल ने सांठगांठ करके इस जमीन को जमील फारुकी के नाम कर दिया है। डीएम संजय कुमार खत्री ने तहसीलदार सौरभ शुक्ला से इसकी जांच कराई तो खेल सामने आ गया। तहसीलदार ने बताया कि दूसरे के नाम जमीन खतौनी में चढ़ा दिया गया है। तत्कालीन लेखपाल की मिलीभगत से ऐसा किया गया है। वर्तमान लेखपाल जितेंद्र सिंह से पूरे दस्तावेज तलब किए गए हैं। तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही पूरे प्रकरण से डीएम को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें