फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 बड़े बकायेदारों से तहसील प्रशासन करेगा वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
28 बड़े बकायेदारों से तहसील प्रशासन करेगा वसूली
विज्ञापन

रायबरेली-सरेनी। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने बुधवार को 28 बड़े बकायेदारों को चिह्नित का राजस्व वसूली के लिए तहसील प्रशासन को सूचना भेज दी है। डीएम ने निर्देश दिया है कि यदि कोई तहसील का अधिकारी, कर्मचारी राजस्व वसूली के मामले में मनमानी करता है तो इसकी रिपोर्ट उनको भेजी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ सरेनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सरेनी क्षेत्र के 28 बड़े बकायेदारों को चिह्नित करके धारा पांच की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इन उपभोक्ताओं का करीब 15 लाख रुपया बकाया है। इनको नोटिस भेजी गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम के निर्देश पर अब फिर लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है। इन उपभोक्ताओं से तहसील से वसूली की जाएगी। उधर एक्सईएन ने बताया कि सरेनी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एसडीओ लालगंज रोहित सिंह और अवर अभियंता श्यामू कुशवाहा ने दो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ ने बताया कि पूरे लाल साहब मजरे निसगर गांव निवासी दुर्गाशंकर और तिवारीपुर के मुकेश तिवारी की आटा चक्की का करीब चार लाख रुपया बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया था। बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ लिया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें