कीटनाशक के असर से किसान की मौत
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव में दो दिन पहले खेतों में कीटनाशक दवा डाल रहे किसान की दवा के असर से तबियत बिगड़ गई। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी इसरार अली (55) अपने खेतों में गुरुवार को कीटनाशक दवा डाल रहा था। दवा डालते समय वह भी दवा के प्रभाव में बेहोश हो गया, जिसे आनन फ ानन में आसपास के लोगों ने बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।