फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों व समाज हित में कार्य करने वालों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी बच्चों व समाज हित में कार्य करने वालों का होगा सम्मान
विज्ञापन

क्रासर
वैश्य महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 16 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन किया गया। शनिवार को स्थानीय एक होटल में हुई समाज के लोगों की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता, जिला संयोजक टीएन गुप्ता बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेशीय संगठन के पदाधिकारियों के अलावा कई विधायक, मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि समारोह में समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान और समाज में सराहनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान, भामाशाह सम्मान, सामाजिक सरोकार सम्मान, स्वर्गीय शारदा गुप्ता स्मृति शिक्षक सम्मान सहित समाज के बच्चों रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला महामंत्री शिव कुमार अग्रहरि, नगर महामंत्री हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया है। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, मृदुल वर्मा, प्रेम नाथ गुप्ता, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें