फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच धूता, बेनीकाम में प्रधान पद का उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान चुनने को दिखा जोश, 71.58 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन

सबहेड : कड़ी सुरक्षा के बीच धूता, बेनीकाम में प्रधान पद का उप चुनाव
- 11 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद, 3 को होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्रामसभाओं में शनिवार को प्रधान पद का उप चुनाव हुआ। धूता और बेनीकामा में अपने मुखिया को चुनने के लिए वोटरों में जोश दिखा। कुल 71.58 फीसदी वोटिंग हुई। इसी के साथ 11 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 3 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान निपटा। किसी बाहरी व्यक्ति को मतदान केंद्र के आसपास नहीं फटकने दिया।
धूता ग्रामसभा में चुनाव के लिए धूता और सुबेदार का पुरवा के प्राथमिक स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। एक-एक करके वोटरों ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सीमा, उर्मिला, राम प्यारी, ममता, मीना, राजवती, राजकुमारी, शिवलली, जगरानी का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसमें प्रत्याशी सीमा भाजपा नेता बृजेश सिंह की पत्नी हैं, जबकि उर्मिला मां हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बेनीकामा प्राथमिक स्कूल में प्रधान पद के लिए उप चुनाव हुआ। यहां पर अमर सिंह और माधुरी दो प्रत्याशी आमने-सामने रहे। वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने प्रत्याशी के जीत का दावा किया। दोनों ग्रामसभाओं में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राज कुमार शुक्ल ने बताया कि धूता और बेनीकामा में 71.58 फीसदी वोटिंग हुई। अब 3 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुआ उपचुनाव
इन्हौंना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक की जगतपुर ग्राम पंचायत में खाली ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव हुआ। ग्राम पंचायत जगतपुर के वार्ड संख्या 5 में बाबू लाल एवं वार्ड संख्या 11 में सिया राम की छह माह पूर्व मौत होने से दो सदस्यों के पद रिक्त थे। जिनके लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 11 में 79 मतों में से 57 मत पड़े। इसमे छेदाना और दीनानाथ के बीच सीधी टक्कर थी। वार्ड संख्या 5 में से 89 मतों में से 60 मत पड़े। इसमें प्रहलाद व राजू गौतम के बीच मुकाबला था। उप चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल गांव में मौजूद रहा। तहसीलदार राम पाल तिवारी मतदान स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें