फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

Tue, 29 Dec 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे जनवरी 2016 में उन्हें बाजार मूल्य पर ही सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। जिले में 27 गैस एजेंसी हैं। इसमें एक लाख 95 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब 500 लोगों की सब्सिडी बंद हो चुकी है। इसमें कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके दो स्थानों पर कनेक्शन थे या फिर स्वेच्छा से सब्सिडी नहीं ले रहे हैं।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख सालाना आय या फिर उससे अधिक वालों की सब्सिडी बंद करने की घोषणा से काफी लोगों को जोर का झटका लगने वाला है।

आयकर उपायुक्त सर्किल सुल्तानपुर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में ऐसे करीब 600 लोग हैं। जिनकी सालाना आय 10 लाख या फिर उससे अधिक है।

यह संख्या घट-बढ़ भी सकती है। इन उपभोक्ताओं को एक जनवरी 2016 से सब्सिडी का झटका लगना तय माना जा रहा है।

ऑल इंडिया एलपीजी डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद वाजपेयी ने बताया कि सरकार के इस कदम से गरीबों को लाभ मिलेगा। फिलहाल अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। कंपनी की ओर से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार गैस एजेंसी के संचालक कृष्णपाल ने कहा कि एजेंसी में आय संबंधी कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। कंपनी स्तर पर ही कोई कदम उठाया जाएगा। उसका पालन किया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने कहा कि अभी तक शासन स्तर से ऐसी कोई पत्र नहीं मिला है। जिले में ज्यादातर एजेंसियों में ऑन लाइन बुकिंग होती है।

सब्सिडी भी खाते में भेजी जाती है। सरकार के नए आदेश से कितने लोग प्रभावित होंगे इस संबंध में कोई आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें