पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षण कार्य करने वाले अनुदेशकों ने बुधवार को बीएसए दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में बीएसए ने सभी 591 अनुदेशकों की संविदा का नवीनीकरण कर दिया।
इसके बाद अनुदेशक खुश होकर गए। बुधवार को स्कूलों से लौटाए जाने के बाद सभी गुरुवार से स्कूल जाएंगे।
बुधवार को स्कूल खुलने पर अनुदेशक अपने-अपने स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टरों ने उन्हें वापस कर दिया, क्योंकि उनकी संविदा का नवीनीकरण नहीं किया गया था।
यह काम जून में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन समय से नवीनीकरण का काम नहीं किया गया। स्कूल से लौटाए जाने पर अनुदेशक सीधे बीएसए कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को भी ज्ञापन दिया। बाद में बीएसए ने सभी की संविदा का नवीनीकरण कर दिया। अनुदेशक संघ के नवीन वर्मा, विवेक सिंह, अंकित रस्तोगी, अवनीत, रंजीत, विजय सिंह आदि ने नवीनीकरण होने पर खुशी जताई है।