फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 22 पदों के लिए चुनाव मैदान में 57 दावेदार

Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी में सेंट्रलबार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 22 पदों के लिए 57 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। खासकर अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए अधिक घमासान मचा है। मंगलवार को दावेदारों ने कचहरी परिसर में वकीलों से मिलकर अपने लिए समर्थन जुटाया। चुनाव 25 जुलाई को होना है।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर एक महिला अधिवक्ता समेत आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष के दो पदों पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर सात, कोषाध्यक्ष पद पर तीन वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर सात, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया, पूर्व महामंत्री विनोद द्विवेदी, सूरेशचंद्र यादव, शशिकांत पांडेय, गंगाप्रसाद यादव तथा महामंत्री पद पर देवेश शुक्ला, संजय प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री रामू चौधरी, अलका सिंह राजपूत, अवधेश शर्मा, इसरार अजल, संजीव शुक्ला अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वोटरों से समर्थन मांग रहे हैं। फिलहाल दो पदों पर सबकी नजर है। इन दोनों पदों पर चुनाव दिलचस्प है। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह 26 जुलाई को तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें