रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज में प्रशिक्षण में आखिरी दिन शुक्रवार को 550 मतदान कर्मियों ने अपना विधायक चुना। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट से 3763 मतदान कर्मियों ने मतदान किया है।
सदर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भी सबसे अधिक 237 मत पड़े। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजकुमार शुक्ला ने बताया कि सभी छह विधानसभा क्षेत्रों सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन के लिए गुरुवार को 550 मतदान कर्मियों ने वोट डाला।
अब तक 3763 मतदानकर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन बछरावां विधानसभा क्षेत्र में 91, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 80, सदर विधानसभा क्षेत्र में 237, सरेनी विधानसभा क्षेत्र में 107, ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में 33 और सलोन में दो मतदान कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।