लहरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोस्तपुर में बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी धामिनी एम दास की अध्यक्षता में पंचायत भवन में हुए इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, चक्रेशिया आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
उप जिलाधिकारी धामिनी एस दास ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर पारदर्शिता के साथ उनका निपटारा करने के निर्देश दिए। चौपाल में राशन कार्ड, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन तथा पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं। 54 ग्रामीणों ने शिकायतों के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इसमें 11 शिकायती पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा, नायब तहसीलदार अशोक यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।