फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 में 53 ने गंवाई अपनी जमानत

Sat, 11 Mar 2017 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन - फोटो : getty images
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जीत का ख्वाब देखने वाले काफी प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां तक कि जमानत भी नहीं बचा सके। जिले की छह विधानसभा सीटों के 75 उम्मीदवारों में से 53 ने जमानत नहीं बचा सकी। यहीं नहीं कई ऐसे उम्मीदवार रहे, जो हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन


जिले के विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार, सलोन, सरेनी, हरचंदपुर, बछरावां और सदर क्षेत्र से 75 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। चुनाव प्रचार में भी खूब दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी जी-जान से लगे हुए थे।

मतगणना के बाद 53 प्रत्याशियों ने इतने भी मत नहीं पाये कि जमानत बच सके। इसमें सबसे अधिक 11 प्रत्याशियों की जमानत हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जब्त हुई है। इसी तरह सदर में 10, सरेनी में 8, बछरावां में 9, सलोन में 7 और ऊंचाहार में 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा 29 प्रत्याशी ऐसे रहें, जिन्होंने एक हजार से कम मत पाए। इसमें सबसे अधिक आठ प्रत्याशी सदर विधानसभा क्षेत्र के रहे। इसके अलावा हरचंदपुर और बछरावां विधानसभा क्षेत्र के छह-छह प्रत्याशी, सरेनी और ऊंचाहार में चार-चार, जबकि सलोन में एक प्रत्याशी को एक हजार से कम मत मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें