फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री समेत 52 सपाई को किया गया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन को लेकर पूर्व राज्यमंत्री समेत 52 सपाइयों को पुलिस ने नोटिस देकर पाबंद किया है। पूर्व राज्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकालने का समर्थन किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र बिक्रम सिंह सोमवार की शाम तिवारिन खेड़ा मजरे खजुहा में ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली में भीड़ जुटाने के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार कर रहे थे। इस पर पूर्व राज्यमंत्री समेत 52 सपाइयों को नोटिस देकर पाबंद किया गया है। उनका कहना है कि किसी को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकालने नहीं दी जाएगी। किसानों को समझाया गया है कि कृषि कानून उनके पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें