फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़द, मूंग समेत बीज के 18 नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने अभियान चलाकर जिले में उड़द, मूंग समेत बीज के 18 नमूने सील किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानों पर खामियां मिलने पर दुकानदारों को चेताया भी गया।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश की टीम ने बर्मन सीड कंपनी से उड़द, सूडान, सुरेंद्र बीज भंडार पुलिस लाइन से सफेद सूडान, न्यू पंथनगर बीज भंडार पुलिस लाइन से काला उड़द व सूडान, खुशी बीज भंडार राना नगर से पालक, सूडान, अमृत पेस्टीसाइड दरीबा चौराहा से उर्द व सूडान, शुक्ला खाद भंडार सलोन से सूडान व उर्द, संगम बीज भंडार से मूग व मूली, साद सीड स्टोर सलोन से सूडान, भिंडी, किसान बीज भंडार सलोन से मूंग व उर्द का नमूना सील किया।
विज्ञापन



छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। कृषि अधिकारी की टीम के साथ संजय कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें