फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला युवती का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को माइनर में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



उमरन निवासी प्रहलाद ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के पीछे निकली माइनर में युवती का शव पड़ा है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।


घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि युवती का शव मिला है। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें