फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के 16 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को ग्र्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं व जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन



साथ ही कार्यक्रम स्थल मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी लालगंज का निरीक्षण भी किया। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दौरे में पीएम मोदी विकास का पिटारा खोल सकते हैं।


माना जा रहा है कि जिलेवासियों को कोच का विस्तार करते हुए मैट्रो-बुलेट ट्रेन कोच के डिब्बे बनाने की सौगात मिल सकती है। साथ ही कई अन्य कार्यों का लोकार्पण भी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कोच फैक्टरी में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। हालांकि अब तक पीएम मोदी के दौरे का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।


मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 16 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।


दो लाख भीड़ जुटाने का आह्वान
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सब लोग मेहनत करिए और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में दो लाख भीड़ जुटाने का आह्वान नेताओं से किया गया है, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।


बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।


अफसरों के साथ भी की मीटिंग
ग्र्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने बचत भवन में पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की और चर्चा की।


उन्होंने सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीके सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने बताया कि पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में बैठक हुई थी।


बेहतर ढंग से हो व्यवस्था
मंत्री ने कार्यक्रम स्थल मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में बेहतर ढंग से तैयारियां करने के निर्देश दिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।

जनसभा कोच फैक्टरी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो सकती है। जनता को बैठने के लिए कुर्सियों के इंतजाम करने की बात कही। साथ ही कहा कि ऐसा पार्किंग स्थल तैयार किया जाए, जिससे मैदान में ही लोग अपने वाहन खड़ा कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें