फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख कीमत की जहरीली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात दीनगंज गांव में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन



मौके से पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत की जहरीली शराब भी पकड़ी है। साथ ही ढक्कन, होलोग्राम आदि बरामद किया। यहां तैयार की गई जहरीली शराब सरकारी दुकान की आड़ में बेची जा रही थी।


दुकान का संचालक अपने गांव में ही एक व्यक्ति के घर पर शराब बनवा रहा था। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के धंधे में लिप्त एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि सरकारी दुकान का संचालक समेत दो आरोपी भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी सरकारी दुकान के संचालक का भाई है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि सीओ डलमऊ विनीत सिंह, कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात डलमऊ के दीनगंज गांव में छापा मार शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।


यह फैक्ट्री गांव के रहने वाले अजय जायसवाल के घर पर चलाई जा रही थी। मामले में दीनगंज मजरे ज्योतिमऊ गांव निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भाई अमरेश जायसवाल और अजय जायसवाल मौके से भाग गए।


मौके से 38 प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब, 10 प्लास्टिक की पिपिया में 100 अर्द्धनिर्मित शराब, 40 लीटर स्प्रिट बरामद की गई।


कुल पांच लाख कीमत की जहरीली शराब बरामद की गई। शराब बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले दो ड्रम, एक प्लास्टिक का डिब्बा, एक मग भी मिला है। साथ ही विभिन्न ब्रांडों के फर्जी रैपर, होलोग्राम भी बरामद किए हैं।


सीओ ने बताया कि फरार आरोपी अमरेश जायसवाल सरकारी शराब की दुकान में संचालक है। इसी दुकान के आड़ में जहरीली शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसके पीने से लोगों की मौत होने का खतरा रहता है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पूरे जिले में की जा रही थी सप्लाई
सीओ विनीत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में तैयार की जाने वाली जहरीली शराब जिले में खुली सरकारी शराब की दुकानों पर पहुंचाई जाती थी।


इन्हीं सरकारी दुकानों के जरिये जहरीली शराब की बिक्री कर मुनाफा कमाया जा रहा था। अरसे से शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।


उन्होंने बताया कि डलमऊ के अलावा सलोन, ऊंचाहार, लालगंज, सरेनी क्षेत्रों में खुले सरकारी शराब की दुकानों पर फैक्ट्री में तैयार की गई शराब सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। संचालक के पकड़ने के बाद ही खुलासा होगा कि किन-किन सरकारी शराब के संचालकों का इसमें हाथ है। धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें