फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी की आज से मचेगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गणपति बप्पा मोरया...के जयकारों की गूंज से गुरुवार को पंडाल गूजेंगे। जिले में मंत्रोच्चारण के साथ गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन



जिलेभर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गईं। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया, जहां सुबह उसकी स्थापना पूजा अर्चना के साथ करेंगे।


इसको लेकर जागरण और भजन कीर्तन भी होंगे। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। 10 दिन तक पूरे जिले में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी।


शहर में गणेश चतुर्थी पर चार प्रमुख स्थानों के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छोटी बाजार में गणेश महोत्सव पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है, जहां 10 दिन तक हर कोई भगवान गणेश के रंग में रंग जाता है।
विज्ञापन



इसके अलावा संतोषी माता मंदिर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर और मंसा देवी मंदिर रेलवे स्टेशन रोड पर गणेश चतुर्र्थी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई और स्थानों पर आयोजन होंगे।


गुरुवार को गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा के बाद प्रिय मोदक का भोग लगाया जाएगा। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में ऊंचाहार, सलोन, बछरावां, महराजगंज में भी गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी।


45 वर्ष से हो रही गणेश पूजा
शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में 45 वर्षों से गणेश पूजा हो रही है। समिति के आयोजक दिनेश कक्कड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश मूर्ति स्थापना की जाती है।

इस बार मुंशीगंज में मूर्तिकार से गणेश प्रतिमा तैयार कराई गई है, जिसकी स्थापना कराई जाएगी। यहां पर गणेश उत्सव 10 दिन तक चलेगा।


उन्होंने बताया कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव है। इनकी पूजा अर्चना करके धनधान्य, सुख समृद्धि होती है। यहां हर रोज सुबह और शाम को आरती होगी। रात में महिला संकीर्तन और जागरण के कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।


इस बार 14वीं बार होगा आयोजन
नेहरू नगर स्थित संतोषी माता मंदिर में भी गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन होता है। आयोजक विक्की चौरसिया ने बताया कि लगातार हम लोग गणेश चतुर्थी मना रहे हैं।


इस बार 14वीं बार गणेश चतुर्थी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मुंशीगंज के मूर्तिकार नंदू से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार कराई है, जिसकी स्थापना विधिविधान के साथ कराई जाएगी।
विज्ञापन



उन्होेंने बताया कि कार्यक्रम में सोनू, देवेंद्र आदि लोग भी सहयोग करते हैं। जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए यहां पर भक्तों का तांता लगता है। इसी तरह सिंधी गुरुद्वारा में आयोजक रिंकू खत्री, करन सावलानी, चिराग, मोहित, योगेश पंडाल लगाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें