फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार व स्वाट टीम ने अंतर्राजनपदीय चोर गैंग गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार पुलिस और स्वॉट टीम ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो इनकी पूछताछ में ऊंचाहार व प्रतापगढ़ जिले में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। ये आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और सराफा, कपड़ा और मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

एसपी शिवहरि मीणा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए चोर गैंगा का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि ऊंचाहार थानेदार धनंजय सिंह, स्वॉट टीम-सर्विलांस सेल प्रभारी राकेश सिंह ने टीम के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें चंदेश कुमार गौतम उर्फ साहब निवासी मनार थाना मानिकपुर, अजय कुमार निवासी मकदूमपुर मजरा गुजवर थाना महेशगंज, सुनील कुमार पटेल निवासी टिकरिया बुजुर्ग थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़ को पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने ही अभी हाल में ही ऊंचाहार कस्बा स्थित मोबाइल की दो दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने प्रतापगढ़ जिले में एक बाइक व कुंडा क्षेत्र में सर्राफ की दुकान से चोरी की थी, जिसकी एफआईआर वहां पर दर्ज कराई गई थी।
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चंदेश कुमार उर्फ साहब अपने साथी अजय कुमार के साथ दो साल से सर्राफ, कपड़ा, मोबाइलों की दुकानों पर चोरी करता था। चोरी करने के बाद सामान को बिक्री कर देते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से दो बाइकें, 115 मोबाइल, 110 चार्जर, 80 चार्जर डाटा केबल, 95 एयरफोन, एक टीवी, एक स्टेप्लाइजर, एक गैस सिलेंडर, दो लिमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर मशीन, एक डीवीडी प्लेयर, 57 जींस पैंट, दो किलो ज्वैलरी व एक लैपटॉप समेत तीन लाख से ज्यादा का चोरी का माल बरामद किया। दस हजार 252 रुपये नकदी भी बरामद किए गए। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें